खेतो में चलते मिले गैर मान्यता प्राप्त विधालय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) विकास खंड कमालगंज के कई गैर मान्यता प्राप्त विधालयो का निरीक्षण किया गया| जिसमे दो गैर मान्यता प्राप्त विधालयो को बंद करने के निर्देश दिये गये है| साथ ही साथ जबाब-तलब भी किया गया है|जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बंदर खेडा में खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने रघुवर शिक्षा सदन में छापेमारी की| जंहा उन्हें 110 बच्चे पढ़ते मिले| उन्होंने प्रबन्धक रावेन्द्र यादव से मान्यता के विषय में जानकारी ली| लेकिन उनकी मान्यता नही निकली| बच्चे खेतो में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे| वही मंजू पब्लिक स्कूल में जब एबीएसए पंहुचे तो पता चला की दुकानों में विधालय संचालित है|

उन्होंने विधालय के प्रबन्धक अशोक पाल से जानकारी ली| विधालय में कुल 90 छात्र पढ़ते मिले| मान्यता ना होने से उन्हें भी विधालय दो दिन के भीतर बंद करने के निर्देश दिये| एबीएसए ने बताया कि दोनों विधालयों की मान्यता नही है| इस लिये उनके संचालन पर रोंक लगायी जायेगी |