विजय यादव सहित पांच सपा के सदस्यता प्रभारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने जिले में सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ा दी है | वही इसे गति देने के लिये जिले में महानगर अध्यक्ष विजय यादव सहित पांच को प्रभारी नियुक्त किया गया है|

सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया की बीते 22 जुलाई को लखनऊ पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले की सदस्यता अभियान की समीक्षा ली| उन्होंने प्रतिएक बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिये है| उन्होंने सदस्यता अभियान की तिथि बढाकर 31 जुलाई कर दी है| जिसमे महानगर अध्यक्ष विजय यादव के साथ अविनाश सिंह को सदर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है| अरशद जमाल सिद्दीकी को भोजपुर का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है|

वही अजीत गंगवार कायमगंज व सुबोध यादव को अमृतपु का प्रभारी बनाया गया है|