ब्रेकिंग: कंटेनर खोखा तोड़कर मकान में घुसा, दो गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित महरूपुर बिजल में कंटेनर अनियंत्रित होकर विकलांग का खोखा तोड़ने हुयेमकान में घुस गया| जिससे किशोरी सहित चार लोग जख्मी हो गये| गम्भीर हालत में दो को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| मौके पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया |
महरूपुर बिजल में अपने मकान के किनारे विकलांग पुनीत पाल पुत्र रामवीर खोखा पर बैठा था| गाँव के ही ध्रुव सिंह पुत्र दानसिंह, मुकेश पुत्र लखमीचन्द्र, 8 वर्षीय गुनगुन पुत्री मनोज सामान खरीद रही थी| तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आये तेज रफ्तार मारुती सुजुकी का कंटेनर ने खोखा को तोड़ते हुये मकान में घुस गया| जिससे किशोरी सहित चारो जख्मी हो गये| गम्भीर हालत में विकलांग दुकानदार पुलिस पाल व ध्रुव सिंह को 108 एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल भेजा गया | घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी| कंटेनर के चालक जहानगंज थाना क्षेत्र के बदखेडा निवासी बबलू यादव को पुलिस ने दबोच लिया| चालक दारू के नशे में था| भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक भीड़ नही हटी|
हाईवे पर जली मिली मारुति वैन
थाना क्षेत्र के छिबरामऊ हाईवे पर राजपूताना पब्लिक स्कूल के निकट पुलिस को सड़क किनारे जली हुई मारुति वैन खड़ी मिली। जिसका अभी कोई अता-पता पुलिस को नही चला की बैन किसकी है|