खेत में किशोरी को दबोच कर दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम टड़ा नगला निवासी 15 वर्षीय किशोरी को खेत में दबोच कर उसके साथ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है| लेकिन अभी ठ उसे गिरफ्तार नही किया गया है|

किशोरी के भाई ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बहन बीते मंगलवार को शाम 6 बजे शौच करने के लिये राजेन्द्र सिंह के खेत में गयी थी| जंहा पहले से घात लगाये बैठे गाँव के ही आरोपी राहुल पुत्र रामशरण में उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार कर दिया| घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धारा 376,323,506 के साथ ही साथ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया|

कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया की किशोरी का मेडिकल कराया गया है| आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है|