फोन आते ही उतरा होटल में नाला खोदने का भूत

CRIME FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV

फर्रुखाबाद: नगर पालिका ईओ बुधवार को पुलिस फ़ोर्स लेकर बंद नाला खोलने के लिये आवास विकास पंहुची| लेकिन तभी उनका फोन घन-घना गया और पालिका कर्मियों ने अपना अभियान वंहा से हटा दिया और आगे बढ़ गये|

ईओ रोली गुप्ता व शहर कोतवाल अनूप निगम के साथ फ़ोर्स लेकर आवास विकास तिराहे पर पंहुची| जव वह अमृतपुर विधायक के आवास के बाहर बने लान को तोड़कर नाला खोदने के लिये पंहुंची| तो उनसे कह दिया गया की पहले आगे का नाला खोलो उसके बाद मेरा तोड़ देना| जिस पर ईओ अपनी टीम के साथ होटल मनकामेश्वर पंहुची जंहा उन्होंने होटल के भीतर से नाला खुदाई की बात की तो उनकी होटल कर्मचारियो ने कहा-सुनी हो गयी |

होटल कर्मीयों ने कहा की पूर्व में चले अभियान में उनकी दीवार पर लाल निशान लगे थे जिसके बाद उन्होंने दीवार को तोड़कर नई दीवार बना ली थी| ईओ ने उसने कागजात मांगे| जिस पर होटल कर्मियों ने कहा कि कुछ समय में वह कागजात उपलब्ध करा देंगे| उसी दौरान एक असरदार फोन आ गया| ईओ की बात होने के बाद पालिका कर्मियों का होटल जे भीतर नाले खोदने का भूत उतर गया और जेसीबी के साथ टीम मौके से चली गयी|

ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कागजात मांगे है| अभिलेख देखनें के बाद कार्यवाही होगी|