भरोसे की घुट्टी पी लौटे फरियादी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) तहसील दिवस में एसडीएम व तहसीलदार ने बैठकर फरियादियों की समस्याओ को सुना| लेकिन एक भी फरियादी को न्याय नही मिल सका| वही फरियादी कार्यवाही के भरोसे की घुट्टी पीकर लौट गये|

तहसील दिवस में एसडीएम बसंत कुमार व तहसीलदार शेख आलम ने जनता की समस्याओं की सुना| ग्राम कुबेरपुर कुडरा के मजरा अल्हापुर का ट्रांसफार्मर बीते तीन महीने से फूंका होने की शिकायत रामचक्र, बाबू राम, श्यामलाल, जगदीश ने की |वही ग्रामीण जयपाल सिंह व पुरन लाल ने शिकायत कर कहा कि उनके ग्राम फकरपुर मार्ग पर जल भराव है| उन्होंने कहा कि आबादी का पानी पुलिया से होकर तालाब में जाता है| गाँव के ही मनोज, विनोद व प्रमोद ने पुलिस में मिट्टी डालकर पानी का निकास बंद कर दिया|

ग्राम ऊगरपुर निवासी शैलेश कुमार ने शिकायत कर कहा कि चकमार्ग पर गाँव के दबंगो के द्वारा कब्जा किया गया है| जिसे हटाया जाये | कुल मिलाकर अधिकतर शिकायते अबैध कब्जे से सम्बन्धित में आयी| पूरे तहसील दिवस में कुल 44 शिकायते आयी| लेकिन अफसर एक भी मौके पर निस्तारण नही हो सका|