ब्रेकिंग: महिला को देवर ने मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहर नगला निवासी 30 वर्षीय राधा पत्नी सर्वेश को उसके सगे देवर ने गोली मारकर जख्मी कर दिया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की और महिला को लोहिया अपस्ताल भेजा गया|

महिला राधा ने बताया कि उसके देवर के साथ बटबारे को लेकर विवाद चल रहा था | गुरुवार को उसका सास वीरावती व ससुर स्वामी शरण के साथ विवाद चल रहा था| तभी उसका छोटा देवर अबधेश आ गये| आक्रोश में वह अपने घर की छत पर चढ़ गया और तमंचे से गोली मार दी| गोली राधा के पैर में लगी| घायल राधा को लोहिया अस्पताल भेजा गया|

जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|