निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे बीजेपी से बाहर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद : भाजपा नगर कार्य समिति की बैठक मंगलवार को पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का खासा तैयार किया गया| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने निर्देश दिया कि जो कार्य समिति के सदस्य होने के बाद भी निष्क्रिय हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए।

नगर की बैठक में पदाधिकारियों की संख्या शत-प्रतिशत ना होने पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह खफा दिखे| महामंत्री नरेंद्र राठौर के आवास पर बुलाई गयी बैठक में उन्होंने साफ़ किया की आने वाले पालिका चुनाव व आगामी लोक सभा 2019 के चुनाव ए बीजेपी को जीत दिलाने के पदाधिकारियों को सक्रियता लानी होगी| बूथों के सत्यापन के बाद में मंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें भी होंगी। जिसमें पदाधिकारियों व कार्य समिति के सदस्यों का सत्यापन किया जायेगा| नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया की जो पदाधिकारी कार्य नही कर रहे उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा | बैठक में 60 कार्य समिति के सदस्यों की जगह लगभग 10 की सदस्य उपस्थित थे|

प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, ऊधन राजपूत, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।