भाजयुमो ने जलाया चीन का पुतला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जिला जेल चौराहे पर चीन का झंडा फूंककर नारेबाजी की| और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी|

भाजयुमो के जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्रित हुये| इसके बाद उन्होंने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये झंडा फूंक दिया| कार्यकर्ताओ ने कहा कि भारत में केंद्र की सत्ता पर बीजेपी काबिज है| यदि चीन भारत की तरफ आंख उठायेगा तो मोदी सरकार उसे करार जबाब देगी|

इस दौरान रानू दीक्षित, अमन गुप्ता, शरद शुक्ला, विशाल शुक्ला, शिवम आदि मौजूद रहे|