जामुन खाने गये ग्रामीण की एचटी करंट से मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इजौर निवासी विनोद पुत्र कश्मीर की जामुन के पेंड पर हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गयी| मौके पर पंहुचे परिजनों आ रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

मृतक के परिजनों ने बताया कि विनोद सुबह अचरा रोड पर अपने खेत में धान की फसल देखने गया था | उसके खेत के निकट ही सड़क किनारे एक जामुन का पेंड खड़ा है| विनोद जामुन खाने के लिये पेंड पर चढ़ा| तभी अचानक पास से गुजरी हाई-टेंशन लाइन का करंट पेंड में दौड़ गया| जिससे विनोद गम्भीर हालत में नीचे जा गिरा जंहा मौके पर ही उसकी मौत हो गयी|

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|