प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण की तैयारी में बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जिले के 1256 बुथो पर पौधारोपण किया जायेगा| जिससे फलदार और आक्सीजन वाले पौधे लगाये जायेगे|

आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अभियान की सफलता के लिए मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हरा भरा जिला और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी है| इसलिए उन्हें अपने सामाजिक सरोकारों को लेकर भी सजग और उत्तरदायी होना चाहिए। जिला वृक्षारोपण प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि पौधारोपण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाये जाने का आहवाहन किया गया है|

उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान के अंर्तगत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ प्रमुख व बूथ समिति के सदस्य कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये साथ ही पौधे के संरक्षण व पोषण का दायित्व भी उन्ही का होगा। वृक्षारोपण अभियान पूरे जिले में एक साथ 15 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक चलाया जायेगा। अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर समाज के विभिन्न वर्गो व गणमान्य नागरिकों को साथ लेकर पौधारोपण करेंगे। यही नहीं बूथ समिति का प्रत्येक सदस्य कम से कम एक पौधा लगाकर पालक के रूप में उस पौधे का संरक्षण व पोषण का कार्य उस समय तक करेगा जब तक कि पौधा पूरी तरह से विकसित न हो जाये। जिले में लगभग 25 हजार 120 पौधे लगाये जाने की तैयारी है|

इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, भूदेव राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,