जगह-जगह आयोजित हुये ईद मिलन समारोह

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: ईद की नवाज खत्म होने के बाद बीबीगंज के निकट जगह-जगह राजनैतिक व सामाजिक लोगो ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया| नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी ईद मिलन का समारोह आयोजित किया| जिसमे बड़ी संख्या में लोग पंहुचे|

नवाज अदा करने के बाद निकले नवाजीयो को सपा व बसपा नेताओ ने गले लगाया | कई जगह जलपान की व्यवस्था थी| नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने थाना मऊदरवाजा के निकट मुकेश चौरसिया के प्रतिष्ठान पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया| जिसमे व्यापारी नेता एक दूसरे के गले मिले और मुबारकबाद दी व सभी को नास्ता भी कराया| इस दौरान रमेश चन्द्र , अशोक यादव, सरल वर्मा, दिनेश वर्मा, नफीस चौधरी, अजय पाल राजपूत, रामप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे|