फर्जी नियुक्ति में कई को जेल दिखा चुका धर्मवीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीते दिनों थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी डॉ० धर्मवीर को पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था | धर्मवीर के गिरफ्तार होने के बाद उसके द्वारा किये गये कारनामो का भंडा फोड हो रहा है|

थाना क्षेत्र के सिबारा मुकुट निवासी महमूद अली ने बुधवार को थाने में डॉ० धर्मवीर के खिलाफ तहरीर दी| जिसमे उसने कहा है कि वर्ष 2013 को धर्मवीर ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रूपये ठग लिये थे| अभिलेख का जब सत्यापन हुआ तो महमूद 8 माह तक जेल में रहे|

उन्होंने ने बताया कि धर्मवीर दर्जनों लोगो को अपना शिकार बना चुका है| थानाध्यक्ष वीर पाल तोमर ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दज किया जायेगा |