मणीन्द्र की शहादत को याद कर हर आँख हुई नम

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अमर शहीद मणिन्द्र नाथ बनर्जी की 84 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे वक्ताओ और उनके परिजनों ने जब मणिन्द्र के क्रन्तिकारी गाथा को कहा तो सभी की आँखे नम हो गयी| पूरा परिसर बंदे-मातरम् के नारों से गूंज उठा| वही पांचवी स्मरिका का भी विमोचन किया गया|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे कारागार राज्य मंत्री जय कुमार उर्फ़ जैकी ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार,एसपी दयानंद मिश्रा व वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने मणिन्द्र नाथ बनर्जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर शहीद उपवन में पौधा रोपण किया| इसके बाद उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में पंहुचकर कहा कि यह जनपद क्रांतिकारियों का जनपद रहा है| उन्होंने कहा कि बनर्जी के बलिदान दिवस पर सभी देशभक्ति का संकल्प लेकर जाये| उन्होंने मंच पर मौजूद क्रन्तिकारी व उनके वंशजो को साल उठाकर सम्मानित भी किया| साथ ही साथ उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये की सभी 161 जनपद के शहीद जनों के परिजनों को तलाश कर उनसे सम्पर्क करे ताकि उनके लिये कुछ किया जा सके|

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि मणिन्द्र नाथ के त्याग और बलिदान को भुलाया नही जा सकता| उनके त्याग को याद करने के लिये ही यह आयोजन किया जा रहा है| उन्होंने मिसाल देते हुये कहा कि जिले की जनसंख्या लगभग 19 लाख है| जिसमे से 161 को ही क्यों याद किया जा रहा है| क्योकिउन्होंने देश के लिये कुछ विशेष कार्य किया| शहीद बनर्जी के पौत्र गौतम बनर्जी ने कहा कि उनके बाबा ने जो किया वह नौजवानों के लिये मिशाल है| लेकिन आज का युवा भारत-पाक मैच को ही देखना देश भक्ति समझ रहा है| उन्होंने कार्यक्रम में भीड़ कम देख चिंता व्यक्त की| बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी ने कहा कि स्वराज कुटीर को भी शहीद स्मारक घोषित किया जाये|

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांतिकारी देव सिंह ने की| उत्तम बनर्जी, बीना मिश्र बनर्जी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, संजीब मिश्रा बॉबी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रभारी जेलर केपी चंदेला, उप जेलर हिमांशु रौतेला, राघव मिश्रा आदि मौजूद रहे|