कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: राहुल गांधी का 47 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला कांग्रेस ने बैठक कर राहुल गाँधी की नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला वही युवा कांग्रेस कार्यकताओ ने लोहिया अपस्ताल में पंहुचकर मरीजो को फल वितरित किये| राहुल का जन्म बीते 19 जून 1970 को हुआ था|

जिला कमेटी की तरफ से शहर में राहुल के जन्म दिन पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमे जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी वर्तमान में भारत के उदियमान नक्षत्र है। जिनकी रोशनी में भारत का भविष्य निर्भर है। दृढ़, इच्छा शक्ति तथा कार्य करने के प्रति लगन एवं निष्ठा ने बहुत कम समय में उन्हे भारत का एक कुशल राजनीतिज्ञ बना दिया और राहुल गांधी किसानों के मसीहा बन गए।

वही इसके बाद भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर मरीजो को फल वितरित किये और मरीजो को जरूरत मंदों की मदद का भरोसा दिया| मरीजो को आम और केले का वितरण किया गया| शुभम ने कहा कि युवा कांग्रेस जरूरत मंदो के साथ खड़ी है| उन्होंने राहुल गांधी के जन्म दिन पर सभी कार्यकर्ताओ को शुभकामनाये देते हुये कहा कि राहुल की युवाओं का कुशल नेतृत्व कर सकते है| उनके भीतर नेतृत्व क्षमता का पर्याप्त भंडार है| आज युवा राहुल को पहली पसंद मान रहा है|

इस दौरान अनुपमा शर्मा, राकेश सागर पुन्नी शुक्ला, सोनी दीक्षित,अरुण अग्निहोत्री, वरुण त्रिपाठी, गौतम दुबे, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे |