फालोअप: सिर में गम्भीर चोट से हुई थी रामवीर की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: पत्नी द्वारा मृत अवस्था में घर पर छोड़ कर फरार होने के बाद पुलिस ने रामवीर के शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे मौत होने का कारण सिर गम्भीर चोट लगना बताया गया| पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया |

मृतक के भाई राजू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी कंझाना ने पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| तहरीर में भी हत्या किये जाने का शक बताया गया है| वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० ब्रजेश सिंह ने किया | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौत का कारण सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण होना बतायी गयी है|

वही उसके एक चोट का निशान पीठ पर व एक चोट का निशान हाथ पर भी मिला है| पुलिस जाँच में जुटी है|