नौ घरो की गृहस्थी के साथ नवजात बच्ची भी जली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शनिवार को लगी भीषण आग से 9 घरो को जलाकर राख कर दिया | सभी की गृहस्थी के साथ ही साथ नकदी व जेबरात भी जले है | वही एक महीने की नवजात बच्ची भी बुरी तरह झुलस गयी |
गाँव के ही रामनिवास अपने पुत्र जितेन्द्र के निकट ही झोपड़ी डालकर रह रहे है| शनिवार को जितेन्द्र की पत्नी लता शौच ले लिये चली गयी| घर में एक माह की नवजात बच्ची सो ररही थी| तभी अचानक आ ग लग गयी |जिससे उसकी झोपडी धूं-धूं कर जलने लगी| देखते ही देखते आग ने आस-पास की लगभग 9 झोपड़ी अपने कब्जे में ले लिया|

जिसमे जितेन्द्र के साथ ही साथ उसके पिता रामनिवास, छोटेलाल के पुत्र सेवाराम, नंदराम ,मुकेश व विजय व मंहगे लाल के पुत्र मुन्नालाल व राजीव के साथ ही अनिल पुत्र रामकुमार की भी झोपड़ी के साथ ही साथ ग्रहस्थी का सामान नकदी, जेबरात, अनाज सहित लाखो का नुकसान हो गया| आग से जितेन्द्र की नवजात बच्ची भी बुरी तरह झुलस गयी| जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया| ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| घटना के लगभग दो घंटे के बाद दमकल मौके पर पंहुची| घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह व थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |एसडीएम ने अग्निपीड़ित परिवारो को सीएम राहत कोष से सहायता दिलाने का भरोसा दिया| वही प्रधान को अग्निपीड़ित परिवारों को त्रिपाल उपलब्ध करनेके भी निर्देश दिये|