आरोप: पति को प्रेमी संग मिल पीट-पीट कर मार डाला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कंझाना निवासी 25 वर्षीय रामवीर पुत्र सुरेन्द्र कुमार वाथम की हत्या पीट कर कर दी गयी | परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही प्रेम प्रसंग के चक्कर में प्रेमी जीजा के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया| दोनों मौके से फरार है|

मृतक की बहन गुड्डी ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को रामवीर की पत्नी सुबी उसे काम करने के लिये पंजाब प्रान्त के मुक्सर ले गयी थी| जंहा सुबी का जीजा गज्जू पुत्र भारत निवासी दलेलगंज शमसाबाद पहले से कार्य कर रहे थे| रामवीर एक गेंहू की गोदाम में मजदूरी कर रहा था| बीती रात में सुबी का अपनी सास सुशीला देवी के पास फोन आया कि रामवीर की तबियत ख़राब है|

बीती शुक्रवार की रात सुबी अपने जीजा गज्जी के साथ एम्बुलेस से शव लेकर गाँव पंहुची और उसने शव ससुराल में छोड़ कर दोनों फरार हो गये | रामवीर के शव पर चोटों के निशान थे| परिजन ने बताया कि उसका एक हाथ भी टूटा हुआ है| बहन गुड्डी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सुबी ने जीजा गुज्जी के साथ मिलकर रामवीर की हत्या की है|

शनिवार को दरोगा डोरी लाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| पुलिस मामले की जाँच कर रही रही|