पानी निकासी को लेकर भीड़ ने किया अलीगंज मार्ग जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी शिवरई बरियार व यादव कालोनी के लोगो ने नाली का पानी निकासी ना होने से आक्रोशित होकर जाम लगा दिया| तकरीबन दो घंटे के जाम के बाद आखिर अफसरों ने मौके पर आकर जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा देकर जाम खुलाया|
दुर्गा कालोनी व यादव कालोनी में पानी निकासी की समस्या कई महीनों से है| लोगो के घरो में पानी जा रहा है| जिससे आक्रोशित होकर मंगलवार को दोपहर दोनों कालोनी के बासिंदों ने अलीगंज मार्ग जाम कर दिया| जाम लगाये लोगो ने बताया कि उनके कालोनी का नाला रेलवे स्टेशन के लाइन पार से होकर अलीगंज रोड तक गया है| जिसका पानी सड़क पर आने से बीते वर्ष सड़क टूट गयी थी| जिसका पीडब्लूडी से निर्माण चल रहा है| लेकिन नाले की समस्या का कोई समाधान नही हुआ| जिससे कालोनी में जल भराव है |

पानी की निकासी ना होने से लोगो को बिभिन्य बीमारियों आ सामना करना पड़ रहा है| आक्रोशित लोगो में कहा की वह तहसील दिवस, एस डीएम व सीएम योगी तक को शिकायत कर चुके है| लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नही हुआ| तकरीबन दो घंटे के प्रदेशन के बाद एसडीएम अजीत सिंह व सीओ नरेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने आक्रोशित लोगो को शांत कर जल्द समस्या का समाधान पीडब्लूडी से कराने का भरोसा दिया| तब जाम दो घंटे के बाद खुल सका|

इस दौरान उर्मिला, मंजू देवी, कल्पना, राजू, कौशल, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे|