जोनल आरटीओ की आवेदकों व दलालों से तकरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद : सोमवार को कानपुर मंडल के जोनल आरटीओ चुन्नीलाल प्रजापति अपनी टीम के साथ एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया जंहा उनका विवाद आवेदकों और मौके पर मौजूद दलालों से हो गया| भीड़ देख उन्होंने एआरटी कर्मियों की क्लास लगा दी| इसके साथ ही उनके साथ आयी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान में 15 वाहन सीज किये|
जोनल आरटीओ चुन्नीलाल प्रजापति जैसे ही एआरटीओ कार्यालय पहुंचे जंहा उनका भीड़ देखकर पारा चढ़ गया| पहले उन्होंने भीड़ को अपने कर्मियों और सिपाहियों से बाहर किया| उन्होंने कर्मचारियों को अव्यवस्था का दोषी ठहराया| उन्होंने कहा कि दलाओ और कर्मियों की मिली भगत है जिससे ही दलाल कार्यालय में आते है| जब तब पूरी व्यवस्था दुरुस्त नही होती हालत यही रहेंगे| उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक नही है| जोनल आरटीओ कोा आया देख आवेदकों ने उन्हें रोंक लिया और समस्या से अबगत कराया| इस दौरान खफा जोनल आरटीओ कि कई आवेदकों व दलालों से विवाद भी हुआ| आरटीओ ने कहा कि कार्यालय में अव्यवस्था फैलाने में वह भी जिम्मेदार हैं। जनता यदि सहयोग करे तो शीघ्र ही कार्यालय की व्यवस्था ठीक हो सकेगी।

आरटीओ चुन्नीलाल प्रजापति ने बताया कि कर्मचरियों की कार्यशैली कार्यालय में मिली खामियां व अन्य समस्याओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वही उनकी टीम ने अभियान चलाकर लगभग 15 वाहन सीज किये|