फायरिंग व पथराव में आठ पर जबाबी मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा में बीते दिन दो पक्षों में जबाबी मोर्चा बंदी के बाद पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस ने तीन बंदूके भी जप्त कर ली है| पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| बीती रात भड़ौसा मस्जिद की भूमि पर लगी सब्जी की दुकान से मस्जिद संरक्षक व मंडी संरक्षक अनीस व पूर्व प्रधान अताउर्रहमान के बीच जमकर फायरिंग व पथराव में पुलिस को दोनों तरफ से जबाबी तहरीर मिली| मस्जिद संरक्षक अनीस के पुत्र नाहीद ने पूर्व प्रधान पूर्व प्रधान अताउर्रहमान,इमरान, शहबान, मताउर्रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| वही पूर्व प्रधान अताउर्रहमान ने मंडी संरक्षक अनीस, नाहिद, ताहिर, मनिस पुत्र अनीस के खिलाफ धारा 147,148,149,323,504,506,336,307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है| वही मताउर्रहमान, इरफान, शाहबान, नजीर अख्तर, ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया|

सीओ शरद चन्द्र शर्मा ने बताया कि तीन कब्जे में ली गयी लाइसेंसी बन्दूको की निरस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी| अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|