फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में सुभाष ठाकुर की वापसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार आगरा से वर्ष 2008 में स्थानांतरित होकर सेन्ट्रल जेल आये शार्प शूटर सुभाष ठाकुर को बीते माह 7 मई को शासन के फरमान पर मुम्बई जेल स्थानांतरित किया गया था| लेकिन न्यायालय के आदेश पर फिर सेंट्रल जेल में वापसी कर ली है।जिससे जेल प्रशासन में सुरक्षा को लेकर चिंता के बादल गहरा गये है|
जेल प्रशासन के प्रस्ताव के आधार पर कारागार विभाग के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने सुभाष के मुंबई स्थानांतरण का शासनादेश जारी कर दिया था। एक समय अंडर बर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास रहे शार्प शूटर सुभाष ठाकुर पुत्र शोभनाथ सिंह मुंबई के जयप्रकाश रोड स्थित हिटलर डेयरी फार्म के खारजावन नगर को विगत 7 मई को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से मुंबई जेल के लिए रवाना किया गया था। सुभाष ने सुरक्षा कारणों से जाने नसे मना किया तो सीओ सिटी आलोक कुमार व तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल ने जेल में सुभाष से बातचीत कर उन्हें रवाना किया| सूत्र बताते है कि सुभाष जेलर सुनीत कुमार से काफी खफा है|

सुभाष के जाने के बाद से ही जेलर भी छुट्टी पर चल रहे है| बताया जा रहा है कि वह गम्भीर बीमार है| न्यायालय के आदेश पर रविवार को सुभाष को बांद्रा एक्सप्रेस से कड़ी सुरक्षा के बीच लाकर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल पहुंचाया गया। लेकिन जेलर अभी भी अवकाश पर है |