ब्रेकिंग: नीबू के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व प्रधान जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा में नीबू खरीदने के विवाद में दो पक्षो में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी| जिसमे पूर्व प्रधान जख्मी भी गो गये| उसे पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया|

मिली जानकारी के अनुसार गाँव का ही नईद पुत्र अनीस हाजी सब्जी की दुकान पर नीबू खरीदने के लिये गया था| दुकानदार ने 10 रूपये के 6 नीबू दे दिये| तभी वंहा अनबार पुत्र जबरुद्दीन भी आ गया उसने भी 10 के 6 नीबू मांगे तो दुकानदार ने इतजार कर दिया| इसी बीच पूर्व प्रधान अतऊरहमान आ गये उन्होंने दुकानदार पर दबाब बनाकर अनबार को भी 6 नीबू देने को कहा| इसी बात पर विवाद शूरू हो गया| विवाद इतना बढ़ा की दो पक्ष आमने-सामने आ गये |

जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी| विवाद में पूर्व प्रधान जख्मी हो गये| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और पूर्व प्रधान अताऊरहमान सहित तीन को हिरासत में ले लिया| घटना से पूरा गाँव छाबनी बन गया|