कोर्ट के आदेश पर भी नही रुक रहा निर्माण कार्य

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढीलाबल में हो रहे विवादित निर्माण कार्य पर सिबिल जज जूनियर डिबीजन सिटी ने लगभग तीन महीने पहले ही रोक लगा दी थी| लेकिन उकसे बाद भी पुलिस और प्रसाशनिक महकमे ने कोई कार्यवाही नहीं की बल्कि निर्माण कार्य जारी है| अफसर और पुलिस मामले को फुटबाल बनाकर एक दूसरे के ऊपर फेक रहे है|गढिया ढीलाबल निवासी आलोक कुमार पुत्र रामचन्द्र ने गाँव की ही हिम्मत सिंह व कुसुमा उर्फ़ गुड्डी के द्वारा कराये जा रहे भवन निर्माण कार्य पर आपत्ति करते हुये सिबिल जज जूनियर डिबीजन सिटी के कोर्ट में याचिका दी| आलोक के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने 9 मार्च 2017 को यथा स्थिति रखने के आदेश दिये और 5 जुलाई तक उसे प्रभावी रखने के आदेश दिये| आलोक ने बताया की उसने पहले पुलिस थाना और सम्बन्धित बधार नाला चौकी पर न्यायालय के आदेश की कांपी दे दी| लेकिन पुलिस ने मौखिक रूप से कह दिया की यह स्टे मान्य नही है| जिसके बाद आलोक ने बीते मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत की| जंहा सीओ सिटी आलोक कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने तत्काल निर्माण कार्य रुकाने के आदेश पुलिस को दिये|

आलोक ने बताया कि लेकिन शनिवार को विवादित भवन पर पुन: निर्माण कार्य यह कहकर शुरू करा दिया गया कि एसडीएम सदर ने कार्य करने की इजाजत दे दी है| थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे एसडीएम सदर से आदेश प्राप्त हुआ था कि निर्माण कार्य रोंका ना जाये जिस भूमि पर निर्माण हो रहा है स्टे उस भूमि पर नही है| लेखपाल ने रिपोर्ट अफसरों को भी भेजी थी| लेखपाल सैय्यद मीर खां ने बताया कि उन्हें कोर्ट के स्टे के विषय मे कोई जानकारी नही है| ना ही उन्हें किसी ने बताया| जिस भूमि पर निर्माण चल रहा है वह विवादित नही है| जिसकी रिपोर्ट भेजी गयी थी|