उद्यमियों को भी घाटों के निर्माण में देना होगा अंशदान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह जनपद फर्रुखाबाद के उद्यमियों से गंगा पर घाटों के निर्माण के लिए सहयोग करने को कहेंगी। छोटे उद्यमियों को नही कहा जायेगा| वही राममन्दिर पर उन्होंने खुलकर कहा कि राममन्दिर ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया| अब विवाद इस बाद का है कि आखिर जन्म भूमि की जगह किसकी है| उसका मालिकाना हक किसका है| उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी पूर्व की सपा सरकार को घेरा| वही पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने उमा भारती से भेट की|

रविवार शाम पांचाल घाट गंगा पर घाटों के निर्माण के लिए सहयोग करने को कहेंगी। कर पूजा-अर्चना किया| उनके निशाने पर उन्होंने फर्रुखाबाद के बड़े उद्योगपतियों रहे| उन्होंने कहा कि वह गंगा पर घाटों के निर्माण के लिए उनसे सहयोग करने को कहेंगी। इसके लिए वह तैयार रहे | उन्होंने कहा कि गंगा में हड्डी डालने से प्रदूषण नहीं होता है। इस पर रोक नहीं लगेगी। हड्डियों का विसर्जन जारी रहेगा। पूजन सामिग्री से भी गंगा प्रदूषित नही होती|

उमा भारती ने कहा कि गंगा इंडस्ट्री केगंदे पानी से प्रदूषण होती है और प्रायश्चित सरकार को करना पड़ता है। बड़े उद्योगपतियों से ही घाटों के निर्माण में सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम को रावण के वध में 14 वर्ष लगे थे। मोदी सरकार को तीन साल हुए हैं। गंगा साफ होकर रहेगी। वह अगली बार फर्रुखाबाद में चिह्नित होने वाले निर्मल गांव में आएंगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में भी बहुत जल्द टिटमेन्ट प्लांट लगेगा| जिसका खाका तैयार कर लिया गया है| यूपी की कानून व्यवस्था के सबाल पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बलात्कार करने वालो का अखिलेश प्रचार करते थे| लेकिन बीजेपी की सरकार में बलात्कार करने वाले जेल में है|
केंद्रीय मंत्री कि वह ब्रह्मदत्त द्विवेदी के घर फर्रुखाबाद आयी हैं। अटल और आडवाणी के बाद ब्रह्मदत्त द्विवेदी ही उन्हें बेटा कहकर बुलाते थे। वह उन्हें पिता समान मानती थीं। उमा भारती ने डाक बंगले में पहुंचते ही सबसे पहले सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को बुलाने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री ने गंगा किनारे पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि यूपी में 13 हजार करोड़ की लागत से गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की डीपीआर बन रही है। इसमें फर्रुखाबाद भी शामिल है।
विधायक सुशील शाक्य व नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, महामंत्री विमल कटियार, शैलेंद्र सिंह राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी, भूदेव राजपूत पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, मोहन अग्रवाल, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसपी दयानंद मिश्र, एएसपी नेपाल सिंह, एडीएम आरबी सोनकर सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे|