23 अक्टूबर को होगा विशाल देवी जागरण

0
140

FARRUKHABAD : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घटियाघाट बंधा सीड़ी के पास विशाल देवी जागरण 23 अक्टूबर को होगा। जिसके लिए 7 अक्टूबर को ही ज्योति जलाकर हरिद्धार ले जायी जायेगी। घटियाघाट मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित उर्फ बबलू के संयोजन में इस तरीके का पहला देवी जागरण घटियाघाट बंधा पर होने जा रहा है।sandeep sixit eliyas bablu

[adrotate banner="3"]

देवी जागरण के संयोजक बबलू दीक्षित ने बताया कि वह स्वयं 7 अक्टूबर को ज्वालादेवी से ज्योति जलाकर हरिद्धार ले जायेंगे। हरिद्धार में दर्शन करने के बाद इसी ज्योति से माता रानी की ज्योति जलायी जायेगी व आरती भी उसी ज्योति से की जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

श्री दीक्षित ने बताया कि इस तरह का देवी जागरण पहली बार घटियाघाट बंधा पर हो रहा है। देवी जागरण के लिए विशेष पार्टी की भी व्यवस्था की गयी है। बबलू दीक्षित के साथ शिव ओम गुप्ता, गोविंद भी रहेंगे।

[adrotate banner="2"]