ब्रह्मदत्त हत्याकांड में विजय सिंह को फिर उम्रकैद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीजेपी में एक बड़ा कद रखने वाले पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आरोपी पूर्व सदर विधायक विजय सिंह की सजा पर हाईकोर्ट लखनऊ ने रोंक हटा दी| अब पूर्व विधायक की जल्द जेल जाने की सम्भावना है|
वर्तमान में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के आरोपी पूर्व विधायक विजय सिंह को आजीवन कारावास की सजा मिली थी| जिसमे कुछ दिन बाद उन्हें हाईकोर्ट से सजा पर रोंक लगा दी थी| इसके बाद से वह बीते कई वर्षो तक सत्ता सुख भोगते रहे|
लेकिन सरकार बदलने के बाद विजय सिंह पर बुरा समय आ गया| उनकी आजीवन कारावास पर लगी रोक हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दी| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया की हाईकोर्ट के सजा पर रोक ख़ारिज कर दी है| एक दो दिन में हाई कोर्ट फ़तेहगढ़ न्यायालय में आदेश भेजेगा|