छत पर सो रही विवाहिता के सिर में गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर टप्पामंडल निवासी गायत्री देवी पत्नी राजन सिंह को सोते समय गोली मारकर जख्मी कर दिया गया| उसे उपचार हेतु निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया है|
थाने में गायत्री के ससुर राघवेन्द्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र राजन व पुत्र बधू गायत्री देवी बीती रात लगभग 12 बजे सो रहे थे| राजन शौच करने के लिये नीचे आ गया| गायत्री ऊपर अकेली लेटी थी| तभी छत पर गोली चलने की आबाज सुनायी पड़ी| राजन भागकर छत पर गया तो गायत्री छत पर लहुलुहान पड़ी थी|
जिसके बाद राजन और अन्य परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| परिजनो से उसे आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है| थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|