हालात बिगड़ने पर छाबनी बना गदनपुर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा में पुन: विवाद होने से हालत बिगड़ गये| जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में पीएसी मौके पर तैनात हो गयी| पुलिस ने मौके से पांच लोगो को हिरासत में ले लिया|बीते दिन चन्द्र प्रकाश चतुर्वेदी व नत्थू लाल के बीच हुये विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया था| लेकीन गिरफ्तारी किसी की भी नही हो सकी थी| इसके बाद शुक्रवार को सुबह चन्द्र प्रकाश के पक्ष का युवक टीटू पुत्र राजू चतुर्वेदी शौच के लिये गया था| तभी नत्थू लाल के 20 अज्ञत लोगो ने उसे दबोच लिया और जमकर मारपीट कर दी|
घटना से गाँव में माहौल बिगड़ने से सूचना पुलिस को दी गयी|एएसपी अशोक कुमार , सीओ उमेश शर्मा, थानाध्यक्ष नवाबगंज ललितेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कमालगंज रजनीश चौहान आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे गये | इसके साथ उन्होंने दो सेक्शन पीएसी भी बुला ली| इसके बाद आरोपियों के घर दबिश भी दी गयी| लेकिन कोई मुख्य आरोपी हाथ लगा| पुलिस ने लगभग पांच लोगो को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है| पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है|