पुरानी पेंशन बहाली शिक्षकों के जीवन-मरण का प्रश्न

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आन्दोलन कर रहे आटेवा के शिक्षको ने बैठक कर आवश्यक रणनीति बनायी| इसके साथ ही साथ यह चेतावनी भी दी की यदि उनकी मांगो पर कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन की राह पकड़ी जायेगी|
शहर के रस्तोगी इंटर कालेज में हुई अटेवा की बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया| जिसमें कहा गया कि हस्ताक्षर प्रपत्र पीएम मोदी और सीएम योगी को प्रेषित किया जायेगा| इसके बाद सभी शिक्षक विकास भवन पंहुचे| जंहा विभिन्य विभागों में जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया| बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार संगठन की मांगो पर ध्यान नही देती है तो अटेवा के लोग सड़को पर उतरने को मजबूर होंगे|
बैठक में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु को पुरानी पेंशन बहाली समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर भी बधाई दी | अध्यक्षता लालाराम दुबे ने की| जिला संयोजक नरेन्द्र सिंह जाटव, सोफियान अहमद, अमृता आर्य, सुशील कुमार, रामदेवी, फूल सिंह शाक्य, मनोज सिंह, रेखा, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे|