तालाबंद घर में युवक संग मिली किशोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्सड़ी में एक ताला बंद मकान के अंदर किशोरी व युवक पुलिस को बंद मिले। युवक चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। जबकि पुलिस किशोरी को थाने ले आयी।

थाने में पहुंचे किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव की ही एक महिला किशोरी की भाभी है। महिला ने इसी बहाने किशोरी को अपने घर पर बुलाया। जब किशोरी रिश्ते में भाभी के घर पर पहुंची तो बिल्सड़ी गांव का ही एक युवक पहले से उसके घर पर बैठा था। किशोरी के पहुंचने के बाद महिला दोनो को घर में बंद करके चली गयी। जिससे कोई बाहरी व्यक्ति दोनो के घर के अंदर होने का अंदाजा न लगा सके। जब काफी देर के बाद किशोरी वापस अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसे तलाशना शुरू कर दिया। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस किशोरी और परिजनों को थाने ले आयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।