बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी 61 वर्षीय सुरेश गंगवार को बीती रात बाइक सबारों ने टक्कर मार दी| जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सुरेश बीती रात फैजबाग एक विवाह समारोह में शामिल होने गये थे| जंहा से वह पैदल ही घर वापस आ रहे थे| तभी उन्हें एक बाइक सबार ने टक्कर मार दी|जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये | परिजनों ने उन्हें रात में ही आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया| लेकिन हालत में सुधार ना होने पर रात में ही लोहिया अपस्ताल लेकर पंहुचे| जंहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है |