स्कूल चलो अभियान को ब्रेक लगायेगा रैपिड सर्वे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: शिक्षकों की रैपिड सर्वे के लिए ड्यूटी लगा दी गयी है। जिससे शिक्षक संगठन ने नाराजगी जतायी है और स्कूल चलो अभियान के समय रैपिड सर्वे में ड्यूटी न लगाये जाने की मांग सीएम शिवबहादुर पटेल से की है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने शिक्षक नेताओं के साथ सीएम कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें संगठन ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग रैपिड सर्वे के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है, जो वर्तमान में उचित नहीं है। क्योंकि वर्तमान समय में विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान गति पर है। शिक्षक घर घर जाकर नये नामांकन भी कर रहे हैं। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु रैली भी आयोजित की जाये।

इस समय ड्यूटी लगने से नामांकन प्रक्रिया पर भी ब्रेक लगेगा। इस दौरान अजय मिश्रा, मीनेश चैहान, पंकज कुमार, संगीता शाक्य, मनोज कुमार, आशीष कुमार सक्सेना, सुरेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।