अपडेट: मासूम के साथ दरिंदगी में शिकंजे में करीबी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के खुदागंज में मासूम के साथ दरिंदगी के साथ हत्या करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले है| घटना के पीछे मासूम के किसी करीबी का हाथ बताया जा रह है| पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है| वही पुलिस ने शाम को एक आरोपी का मेडिकल कराया है|

थाना पुलिस घटना के बाद से लगातार आरोपी तक पंहुचने का प्रयास कर रही है| लेंकिन शातिर आरोपी पुलिस की आँख में धुल झोंकता नजर आ रहा है| सूत्रों की माने तो पुलिस को पता चला है कि आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस और मृतका के परिजनों के साथ रहा है| जिससे किसी को उस पर शक ना हो| लेकिन पुलिस पूरे मामले के काफी करीब पंहुच गयी है| वही देर शाम पुलिस ने हिरासत में लिये गये विपिन पुत्र सुभाष शर्मा निवासी खुदागंज का सीएचसी पर मेडिकल भी कराया है |

सीओ अमृतपुर देवेन्द्र सिंह ने बताया की अभी जाँच चल रही है|