एसपी ने किया कई थानाध्यक्षो का तबादला

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सूबे में योगी सरकार के बनते ही खाकी का भी बदलाब किया गया| हालाँकि यह तो नौकरी का एक हिस्सा है यह कहकर भले ही पुलिस अपना पल्ला झाड़ ले लेकिन हकीकत क्या है यह सभी को पता है| बीती देर रात एसपी सुभाष सिंह बघेल ने कई थानाध्यक्ष इधर से उधर कर दिये|

शहर कोतवाली के एसएसआई नरेन्द्र कुमार गौतम को थानाध्यक्ष जहानगंज, थानाध्यक्ष जहानगंज ललितेश त्रिपाठी को नबावगंज का एसओ नियुक्त किया गया है| नबावगंज के एसएसआई महेन्द्र त्रिपाठी को राजेपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है| दरोगा संजय गुप्ता को हाई-वे पर बसूली कराने के आरोप में राजेपुर थानाध्यक्ष के पद से पूर्व में ही हटा दिया गया था| उन्हें अब शमसाबाद का थानाध्यक्ष बनाया गया है| वही चिलसरा चौकी प्रभारी वीरपाल को थानाध्यक्ष कंपिल बनाया गया है| कंट्रोल रूम में तैंनात प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक को थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बनाया गया है|

प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा संजीब सिंह राठौर को कोतवाली मोहम्मदाबाद का प्रभारी बनाया गया है| कोतवाल मोहम्दाबाद प्रमोद कुमार शुक्ला को अमृतपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है|