भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण को निकली तो लोगो ने उस पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी| दूध, दही, शहद, शकर, घी इत्यादि से रामलला का अभिषेक किया गया|
रेलवे रोड स्थित बीएस मेंशन में श्रीराम का वेद मंत्रो द्वारा गौरी-गणेश का पूजन किया गया| तभी भक्तो के मुख से भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशिल्या हितकारी के स्वर गूंज उठे| शंख, घडियाल की ध्वनि से राम विविध कला केंद्र के पदाधिकारी एवं कलाकार आस्था में लीन दिखे| आचार्य शांति स्वरूप त्रिपाठी ने अभिषेक कराया| देर शाम को श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न , के साथ ही साथ माँ दुर्गा व बाल रूपी श्रीराम अपने दिव्य स्वरूप के साथ मंच पर विराजमान हुये| जिसके बाद सांसद मुकेश राजपूत व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने स्वरूपों की पूजा अर्चना की| चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने आरती उतारी|

शोभायात्रा में ढोल, नगाढे, एवं पथ संचालन और डीजे ने माहौल को और आस्था मय बना दिया| श्रीराम कमल के आसन पर विराजमान थे| इस दौरान विविध कला केंद्र के निर्देशक व्विजय दुबे उर्फ़ मटन लाल, अध्यक्ष अजय कृष्ण, सचिव अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे| सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये थे|