जग्गू, चन्नू व कुशल सहित चार पर गुंडा एक्ट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ पुलिस ने सपा व बीजेपी नेता सहित चार पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है| पुलिस इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी करेगी|

सपा सरकार में चर्चा में रहे जग्गू यादव व उनके भाई चन्नू यादव निवासी लोको रोड पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है| दोनों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर दी गयी है| इसके साथ ही साथ बीजेपी नेता कुशल सिंह परिहार निवासी जएनबी रोड व सिबिल की मढैया निवासी सुधीर सिंह पर भी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी है| सुधीर ने बीते दिनों गुरु बचन सिंह पर गोली चलायी थी| वही जग्गू, चन्नू व कुशल परिहार के बीच बीते दिनों इटावा-बरेली हाई-वे पर भूमि विवाद को लेकर जबाबी फायरिंग हुई थी| जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई| जिसमे मुकदमा भी दर्ज किया गया था|
आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही
पुलिस ने चारो पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही करने के साथ ही साथ उनके शास्त्र लाइसेंस निरस्त्रीकरण करण की कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है| जिसकी भूमिका भी बना ली गयी है| कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया की लाइसेंस की जाँच की जा रही है| जिसके नाम पर भी लाइसेंस निकला उसके निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी|