भारी छूट के साथ बिकी बीएस-3 बाइके

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सुप्रीम कोर्ट ने बीते बुधवार को एक बड़े फैसले में एक अप्रैल के बाद से देश में बीएस-3 मानक वाली गाडिय़ों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी। जिसके चलते शुक्रवार को बाइको के शे-रु पर खूब कम दरो पर बाइको की बिक्री हुई|

न्यायालय के आदेश की भनक लगते ही नगर के सभी बाइक शो-रूम में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जमा हो गयी| शो-रूम खुलते ही बिक्री शूरू कर दी गयी| हीरो ने तो अपनी बाइक में 12.500 तक की छुट दी है| हीरो के शो-रूम में शुक्रवार को 435 बाइको की बिक्री हुई| ग्राहक बाइक मिलने की आस में शाम तक खड़े रहे| गुरुवार को बिकी के रजिस्ट्रेशन केबल 6 बजे तक ही हुये|

बाइक शो-रूम मालिको का कहना है की उन्हें लाखो का नुकसान हो रहा है| इसके बाद भी बीएस-3 मानक वाली की बिक्री करनी पड़ रही है| भारी छूट के चलते अधिकतर शोरुम चंद घंटो में ही खाली हो गये|