अखिलेश ने मांगे चुनाव में गद्दारी करने वालो के नाम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चारो विधान सभाओं के प्रत्याशी रहे पार्टी ने नेताओ से चुनाव में गद्दारी करने वाले पार्टी नेताओ की सूची तलब की है| वही पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने नेताओ की बैठक कर चारो विधान सभा क्षेत्रो में बैठक कर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति भी बनायी गयी|

अखिलेश के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नें पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को पत्र जारी कर कहा है की विधान सभा क्षेत्रवार पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने वाले नेताओ, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की सूची बना पार्टी कार्यालय में तलब की है| वही पार्टी नेताओ के निर्देश पर जिला कार्यालय आवास विकास में एक बैठक का आयोजन किया गया|

बैठक में चारो विधान सभा क्षेत्रो में बैठके करने की रणनीति बनाई गयी| सदर की बैठक 2 अप्रैल को भोलेपुर, अमृतपुर विधान सभा की बैठक 2 अप्रैल को राजेपुर में सम्पन्न होगी| कायमगंज की बैठक 4 अप्रैल को सम्पन्न की जायेगी| भोजपुर विधान सभा की बैठक 5 अप्रैल को मोहम्मदाबाद में सम्पन्न कराये जाने का निर्णय लिया गया| बैठकों में पार्टी नेता हार की समीक्षा करेंगे| जिलाध्यक्ष नदीम अहमद ने बताया की पार्टी कार्यालय के ऊपर एक पुस्तकालय का निर्माण जल्द शुरू किया जायेगा| इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, मंदीप सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह यादव (सिरोली वाले) आदि मौजूद रहे|