फर्जी बीजेपी नेताओ पर कार्यवाही की तैयारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: योगी सरकार बनते ही अन्य पार्टियों के नेता बीजेपी के रंग में रंग गए है| कई तो पार्टी के सदस्य ही नही और कुछ जिला संयोजक तक लिखने लगे है| जिसको लेकर संगठन सख्त हो गया है| बीजेपी जिलाध्यक्ष ने फर्जी नेताओ की जाँच कराकर कार्यवाही कराने की चेतावनी दी|

शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कड़ा रुख दिखाया| उन्होंने साफ कहा की किसी अधिकारी व कर्मचारी का तबादला नही किया जायेगा| वल्कि उन्ही से काम लिया जायेगा| उन्होंने साफ कहा की यदि कोई भी अधिकारी या कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसका तबादला नही किया जायेगा बल्कि उसके खिलाफ कार्यवाही होगी|

उन्होंने अपने पार्टी के नेताओ को निर्देश दिये की कोई भी किसी की गलत शिफारिश ना करे| और फर्जी नेता किसी की सिफारिश लेकर किसी के पास ना जाये| जिलाध्यक्ष ने कहा की कुछ बाहरी लोग पार्टी में आ गये और पार्टी का झंडा लगाकर घूम रहे है| और खुद को जिला संयोजक तक बता रहे है| इस तरह के लोगो की जांच के बाद ऍफ़आईआर दर्ज करायी जायेगी| उन्होंने कहा योगी सरकार बनने के बाद नकल पर शिकंजा कसा है| भ्रष्टाचार में कमी आयी है| अभी सरकार बने दिन ही कितने हुये है| सरकार लगातार जनता के लिये कार्य करेगी| उन्होने जिले में हो रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगवाने के लिये जिला प्रशासन से वार्ता करने की बात कही लेकिन खुद के घर हुई चोरी का खुलासा अभी तक ना हो पाने के सबाल पर चुप्पी साध गये| इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे|