गायों की हालत खस्ता, एक और ने दम तोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा बरेली हाइवे पर बीते दिन पकड़ी गयीं 79 गायों में से 9 ने पहले ही दम तोड़ दया था। जबकि एक अन्य गाय ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। पुलिस ने रखी गयी गायों की सुरक्षा में होमगार्डों की तैनाती कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल बची हुई गायों की हालत भूख प्यास और धूप से नाजुक है।

थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढ़िया के निकट हाइवे पर एक ट्रक में भरकर ले जायी जा रहीं 79 गायों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने 70 गायों को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय मैदान में उतार कर उपचार व चारे का इंतजाम किया था। दरोगा देवी प्रसाद गौतम ने मामले के सम्बंध में गौ वध निवारण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही साथ एक गाय ने और दम तोड़ दिया। गायों की संख्या 69 रह गयी है। बची हुई कई गाय भूख, प्यास व धूप से बदहाल हैं।