छात्रों की माताओं को सम्मानित कर मनाया महिला दिवस

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) महिला दिवस पर जनपद में अलग-अलग कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं कमालगंज विकासखण्ड के ग्राम राजेपुर सरायमेदा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने छात्र -छात्राओं की माताओं को स्कूल में बुलाकर शाल उड़ाकर सम्मानित कर महिला दिवस मनाया।

महिलाओं का सम्मान हमारा परम कर्तव्य है, हमें राष्ट्र की हर महिला का सम्मान करना चाहिए। यह वक्तव्य राजेपुर सरायमेदा के प्रधानाध्यापक ने अपने विद्यालय में छात्र छात्राओं को दिये। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक ने छात्र छात्राओं की माताओं को विद्यालय में बुलाकर शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। जिनमें शहनाज बेगम, करीना बेगम, अनीशा बेगम आदि शामिल हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश यादव, शिक्षिका प्रियंका रावत व पूनम आदि मौजूद रहे।