गंगा में वस्त्र धोने पर लगे प्रतिबंध

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: गंगा प्रदूषण निवारण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्र ने एडीएम आर बी सोनकर को ज्ञापन सौंपकर गंगा से जुड़ी कई समस्याओं से अवगत कराया।

एडीएम को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि पांचाल घाट के मुख्य मार्ग से शमशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर शंकुचित कर दिया गया है। जिसे हटवाया जाये। पांचाल घाट पुल से तकरीबन आधा फंल्लांग पश्चिम की ओर गंगा की मुख्य धारा में अत्यधिक प्रदूषित जल मिल रहा है। यह भी बंद कराया जाये। ग्राम सोता बहादुरपुर की गंदे पानी की नालियां सीधे गंगा में गिर रहीं हैं। जिसे तत्काल बंद किया जाये। गंगा की तलहटी में फैली गंदगी को भी प्रशासन साफ कराये। कैन्ट फतेहगढ़ क्षेत्र में गंदे नाले के पानी को भी सीधे गंगा में न मिलने दिया जाये। पांचाल घाट पुल के नीचे प्लेटफार्म पर नाव बनाने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं गंगा में अवैध बालू खनन भी चरम पर है। एडीएम ने जांच कराकर कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस दौरान संजीव कुमार पाल, विष्णु हरि दीक्षित, नबाव सिंह राजपूत, अखिलेश शुक्ला, रवी मिश्रा, रवेन्द्र सिंह कुशवाह, विजय बहादुर सिंह, सुभाष चन्द्र, विनय कुमार शुक्ला, रावेन्द्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।