खास खबर: लोहिया अस्पताल का मुख्य गेट बना टैक्सी अड्डा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कई जिले के मरीजो को उपचार उपलब्ध करा रहा शहर के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल इन दिनों टेम्पो चालको की दबंगई से पीड़ित है| टैम्पो चालक अस्पताल के मुख्य गेट पर अपना अड्डा बनाये हुये है| पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही| जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजो को निकलने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है| साथ ही साथ अस्पताल के गेट पर टैम्पो अड्डा बनने से आने वाली एम्बुलेंस भी निकल नही पाती|

टैम्पो चालक अपनी-मन मानी के लिये जल जाहिर है| उनका कहना है की उनसे बसूली ही इसी लिये की जाती है की जंहा मर्जी हो सबारी भरो और टैम्पो खड़ा करो| आवास विकास के तिराहे और लोहिया अस्पताल के मुख्य गेट पर इस समय बड़ी संख्या में टैम्पो चालक सड़क के बीचो-बीच खड़े होकर खुलेआम सबारीयां भरते नजर आ रहे है| पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते कोई उन्हें टोंकने वाला तक नही| सोमबार को भी यह नजारा देखने को मिला| रोज की भांति टैम्पो चालको की मनमानी दिखी| लोहिया अस्पताल के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में टैम्पो चालक पंहुचे और मुख्य गेट पर टैम्पो खड़े कर सबरियां भरी | मजे की बात तो यह है की उनके बीच से पुलिस की गाड़ी निकल गयी लेकिन किसी ने उन्हें टोंकने की जनमत नही उठाई और सीधे चलते चले गये|

आवास विकास चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने बताया की अस्पताल के मुख्य गेट पर टैम्पो खड़े खड़े होने नही दिये जायेगे| पुलिस समय-समय पर टैम्पो चालको के खिलाफ अभियान चलाती रहती है| जल्द पुन: कार्यवाही की जायेगी|