छोटी काशी के शिवालयों में उमड़ी आस्था

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया , जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की हर-हर महादेव की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है|नजर में रेलवे रोड स्थित पंडाबाग मंदिर मुख्य श्रधालुओ का केंद्र रहा| सूर्योदय स पूर्व से ही श्रधालुओ की भीड़ देखी गयी | मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी| पूजा के लिए लंबी कतारें भी लगी रही|

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोले भक्तों का तांता सूर्य की पहली किरण के साथ ही लगना शुरू हो गया है| बम-बम भोले के जयकारे मंदिरों में गुंजयमान होने से वातावरण भी भक्तिमय हो गया है| महाशिवरात्रि पर रेलवे रोड स्थित प्राचीन पांडेश्वर नाथ मंदिर,कंपिल के रामेश्वर शिव मंदिर, शहर क्षेत्र के कोतवालेश्वर, तांबेस्वर शिव मंदिर, कालेश्वर मंदिर, अंगूरीबाग स्थित महाकाल मंदिर में पर्व को पर विशेष पूजा की गयी| हर तरफ हर हर महादेव के जयकारे गूंजें,श्रद्घालुओं की भीड़ के मद्देनजर हर स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं|