जीआरपी सिपाही की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या, हिरासत में पति

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के एल21ए जीआरपी क्वाटर लोको कालोनी निवासी जीआरपी सिपाही गोबिंद सिंह कि गर्भवती पत्नी 30 वर्षीय शिखा कि सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पति शव लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचा| जंहा पुलिस ने आरोपी पति को द्बोच लिया| जबकि अन्य परिजन मौके से खिसक गये|

मृतक शिखा के पिता इंद्रपाल सिंह निवासी अलूपूरा कुराउली मैनपुरी ने बताया की उन्होंने अपनी पुत्री शिखा का विवाह बीते 17 नबम्बर 2010 को गोबिंद सिंह पुत्र श्याम सिंह के साथ किया था| गोबिंद के पिता श्याम सिंह सब इस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुये है| गोबिंद जीआरपी चौकी कन्नौज में सिपाही के पद पर तैनात है | इंद्रपाल ने बताया कि सुबह शिखा के ससुर श्याम सिंह ने फोन कर घटना की जानकारी दी| जिसके बाद इंद्रपाल अपनी पत्नी रेशमा देवी के व पुत्र यदुवीर सिंह के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उन्हें पुत्री शिखा मृत मिली| उन्होंने गोबिंद पर ही मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया|

वही पुलिस हिरासत में बैठे आरोपी पति गोंबिंद ने बताया कि उसकी पत्नी शिखा के साथ कोई विवाद नही था| शिखा गर्भवती थी| वह रोज सुबह 5:30 बजे दूध लेने जाती थी और तकरीबन एक घंटे के बाद बापस भी आ जाती थी| लेकिन आज शिखा घंटा पूरा होने के बाद भी नही लौटी| तो गोबिंद ने उसे तलाशना शूरू किया| तभी सूचना मिली की उसकी पत्नी शिखा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है| लाश घर से तकरीबन डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ी में पड़ी थी| उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे| मुंह में कपड़ा घुसा था| सिर में गोली मारी गयी थी| गोबिंद शिखा को लेकर 7:50 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचा| जंहा शिखा को डॉ० मनोज पाण्डेय ने मृत घोषित कर दिया| परिजनों ने गोबिंद व उसके परिजनों पर मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया | घटना की सूचना मिलने पर सीओ आलोक कुमार, शहर कोतवाल डीके सिंह, कोतवाल फतेहगढ़ अनूप निगम आदि मौके पर आ गये| पुलिस ने आरोपी सिपाही गोबिंद को हिरासत में ले लिया|

सीओ सिटी आलोक कुमार ने जेएनआई को बताया कि हत्या पति-पत्नी के आपसी विवाद में लग रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|