जितेन्द्र को युवजन सभा की कमान, प्रदीप की सपा से छुट्टी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव के खासमखास में शुमार लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है| वही पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव को पार्टी से बगावत करने के चलते छुट्टी कर दी गयी है|

प्रदीप यादव शिवपाल सिंह यादव के जिले में करीबी नेता माने जाते थे| आला कमान ने शिवपाल सिंह यादव को किनारे लगाया तभी से प्रदीप पर भी गाज गिरने के कयास लगाये जा रहे थे| शिवपाल सिंह यादव ने जंहा 11 मार्च के बाद नई पार्टी खड़ी करने की घोषणा की वही दूसरी तरफ उनके पार्टी में बचे समर्थको पर भी तलवार लटक गयी| पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता पूर्व में ही पर्दे से हटा दिये गये| उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रहे जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने लोक दल से अमृतपुर विधान सभा से सपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह के खिलाफ नामांकन दाखिल कर दिया|

इसी के चलते पार्टी आला कमान ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से प्रदीप को तत्काल हटाकर उनकी जगह पर पार्टी के प्रति निष्ठां रखने में जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले) को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया| जितेन्द्र इससे पूर्व लोहिया वाहिनी के तीन बार जिलाध्यक्ष व तीन बार जिला महासचिब रह चुके है| उन्हें सपा सुप्रीमो अखिलेश के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है|

जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने जेएनआई को बताया कि प्रदीप यादव को पार्टी से बगावत के चलते निकालने की संस्तुति आला कमान को भेज दी गयी | अन्य जो भी सपा नेता प्रदीप के साथ गये थे उनको भी बुधवार को चिन्हित कर कार्यवाही के लिये संस्तुति आला कमान को भेजा जायेगा|