नोटबंदी के बाद भी 7 लाख की नकदी रखते है बीजेपी प्रत्याशी नागेन्द्र

Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: पीएम मोदी के द्वारा विधान सभा चुनाव से पूर्व की गयी नोट बंदी के बाद हुये नामांकन में भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के पास 7 लाख की नकदी है| उनकी पत्नी करुणा देवी के पास केबल 25 हजार की नकदी है|

नामांकन में दाखिल किये गये हलफनामे के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने अपनी वर्षीय आय 443875.00 रूपये बतायी है| वही पत्नी और आश्रितों की आय शून्य है| उनके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नही है| नागेन्द्र के पास 315 बोर की एक राइफल है| उन्होंने पत्नी के साथ ही साथ अपना मिलाकर 450 ग्राम के जेबरात दर्शये है| जिसकी कीमत 1350000 रूपये है| मूल रूप से नवादा दोयम ऊगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी नागेन्द्र ने अपने पास अलफ़नामे में कृषि योग्य भूमि का जिक्र भी किया है|