फालोअप: हत्या से पूर्व राजन ने खेला था जुआ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी 14 वर्षीय राजन पुत्र अमर सिंह की शुक्रवार की रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी| घटना के सम्बंध में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस जाँच में जुटी है|

मृतक के पिता अमर सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र राजन शाम घर से गया था | लेकिन शाम तक घर नही लौटा| उसके बाद उसकी तलाश शूरू की| जिसके बाद पता चला की उसने गाँव के कुछ लोगो जके साथ गाँव की पानी की टंकी के पूर्व पेंड़ो के पास जुआ खेलता रहा| उसके बाद उसकी लाश रमेश चन्द्र के आलू के खेत में मिली| उसके चेहरे पर चोटों और पेट पर चोटों के निशान थे| पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया कि अभी कुछ भी साफ नही है| मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है|