खुलासा: अबैध संबंधों में दोस्त ने की थी सुरजीत की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार के पेट्रोल पम्प के निकट गोली मारकर मौत के घाट उतारे गये युवक सुरजीत की हत्या में उसके दोस्त को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया| हत्या के पीछे अबैध सम्बंधो का मामला प्रकाश में आया है| लेकिन आरोपी शराब के नशे में घटना हो जाने की बात कह रहा है |

बीते 11 जनवरी को सुरजीत पुत्र श्याम बहादुर परमार निवासी बहोरापुर पाली हरदोई की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी| मृतक के चाचा मांगेश ने गाँव के ही अवनीश उर्फ़ बडक्के व उसका छोटा भाई छुटक्के पुत्र सतीश सिंह के साथ राजेश सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी| घटना के सम्बंध में पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी थी| शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश सिंह को डबरी से गिरफ्तार दिखाया है| पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है|

थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि राजेश और सुरजीत अच्छे दोस्त थे। राजेश की गांव गांधी में रिश्तेदारी है। यहां एक महिला से उसके अवैध संबंध हैं। बीते कुछ महीनों पहले सुरजीत भी गांव गांधी में राजेश की रिश्तेदारी में रुका था। इसी दौरान सुरजीत के संबंध में उस महिला से हो गए थे। 10 जनवरी को राजेश ने सुरजीत को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।इसके कारण राजेश ने सुरजीत के विरोधियों अवनीश और छुटक्के के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उधर, दूसरी ओर आरोपी राजेश ने पुलिस की कहानी को नकार दिया। उसने बताया कि शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सुरजीत ने खुद को गोली मार ली।